आम बजट: सार्वजनिक बैंकों में 51 फीसदी रहेगी सरकार की हिस्सेदारी
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए सूचीबद्ध कंपनियों में सार्वजनिक बहाव 15 प्रतिशत से भी कम होने का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने इनमें नॉन प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ाने की पेशकश की है।
मुखर्जी ने बैंकों व बीमा कंपनियों को राष्ट्रीयकृत करने के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी प्रशंसा की। इस कदम की बदौलत भारतीय वित्तीय क्षेत्र हाल के वैश्विक वित्तीय संकट के दुष्प्रभावों से बचा रह सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications