वरुण की सुरक्षा बढ़ाई जाए: मेनका

By Staff
Google Oneindia News

Varun, Maneka Gandhi
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने अपने बेटे व पीलीभीस से भाजपा सांसद वरुण गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में उन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखा है। इसके अलावा वरुण गांधी ने भी सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

दिल्‍ली से शूटर गिरफ्तार

शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने वरुण गांधी के वकील को मारने आए छोटा शकील के सात शूटरों को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जानकारी मिली कि इनके कुछ साथी बाहरी दिल्ली इलाके में छुपे हैं। छानबीन के बाद पुलिस ने वहां से भी तीन बदमाशों को दबोचा था। एक शूटर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। ये सभी वरुण के वकील को मारने की फिराक में थे।

गृह मंत्रालय गंभीर नहीं

इस घटना के बाद मेनका गांधी ने प्रधानमंत्री को लिख कर कहा कि कुछ लोग उनके बेटे को मारने की साजिश रच रहे हैं। मेनका ने गृहमंत्री पर आरोप लगाया है कि वो और उनका विभाग वरुण की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। मेनका गांधी ने कहा कि पहले भी अंडरवर्ल्‍ड के लोग वरुण को मारने की कोशिश कर चुके हैं। अप्रैल में भी शूटर पकड़े गए थे, जिस कारण वो नाकाम रहे।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X