खत्म हो ईवीएम सिस्टम: आडवाणी

अंग्रेजी अखबार 'संडे इंडियन एक्सप्रेस' को दिए गए साक्षात्कार में आडवाणी ने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग ईवीएम में निष्पक्ष मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर लेता तब तक मतदान बैलेट पेपर के जरिए ही होनी चाहिए। आडवाणी ने अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से ही बैलेट पेपर के इस्तेमाल की दोबारा शुरुआत करने की मांग की है।
गड़बड़ी के ठोस सबूत नहीं
आडवाणी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा चुनाव 2009 में गड़बड़ियों के ठोस सबूत नहीं हैं, लेकिन कई मतदान केंद्रों से ईवीएम के जरिए 100 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है। इससे साफ पता चलता है कि ईवीएम में गड़बड़ियां हुई हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का सिर्फ इतना ही कहना है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी कोई समस्या नहीं आए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस संबंध में आगे बढ़े तो भाजपा उसके साथ है।


Click it and Unblock the Notifications