Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कल्‍पना की उड़ान भर रहे हैं आडवाणी'

LK Advani
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का यह कहना कि जब तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की कार्यकुशलता दुरुस्त नहीं हो जाती तब तक मत पत्रों से ही चुनाव कराए जाने चाहिए, को कांग्रेस ने कल्पना की उड़ान बताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने आडवाणी के इन विचारों को खारिज करते हुए एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत कोई नई बात नहीं है लेकिन यह सुझाव देना कि इन्हें हटाकर फिर से मतदान पत्रों की शुरुआत करने की बात करना, मेरे समझ से कल्पना से परे है।"

नहीं हुई धांधली: आयोग

उन्होंने कहा, "चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा है कि ईवीएम मशीनों के जरिए चुनाव में धांधलियां करने की संभावनाओं के मद्देनजर एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी जिसने पाया कि ईवीएम में यह संभव नहीं है।"

ज्ञात हो कि आडवाणी ने एक अखबार से बातचीत में कहा था कि जब तक चुनाव आयोग ईवीएम के जरिए चुनावी धांधलियां न किए जाने को लेकर सुनिश्चित नहीं हो जाता तब तक उसे अगले विधानसभा चुनावों में फिर से मतदान पत्रों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+