पाकिस्‍तान में तख्ता पलट की साजिश

Pakistan terrorism
लंदन। ब्रिटेन स्थित एक इस्लामिक आतंकवादी संगठन ने पाकिस्तान में रक्तरहित विद्रोह के जरिए तख्ता पलट करने और वहां खलीफा राज स्थापित करने की योजना बनाई है।

समाचार पत्र 'द संडे टाइम्स' ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। खबर है कि कट्टरपंथी संगठन हिज्ब उत-तहरीर के सदस्यों ने इस्लामाबाद में रक्तरहित तख्ता पलट कर एक ऐसे खलीफाराज स्थापित करने की योजना बनाई है जिसमें कड़े इस्लामी कानून लागू किए जा सकें।

गुप-चुप तरह से चल रहा है संगठन

माना जाता है कि इस संगठन का गठन 1990 के दशक में इम्तियाज अली ने किया था। अली ब्रिटेन में जन्मा एक पाकिस्तानी है और संभावना है कि अभी भी वह गुप्त तरीके से संगठन का संचालन कर रहा है। पाकिस्तान में प्रतिबंधित और ब्रिटेन में अपने आप को लिबरेशन आर्मी कहने वाले इस संगठन के सदस्यों ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी योजना पाकिस्तान को आधार बनाकर पूरी दुनिया में इस्लामी शासन फैलाने की है।

पाकिस्तान में इस संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य माजिद नवाज ने कहा, "पाकिस्तान के पास जब तक परमाणु बम नहीं था तब तक उसकी उपेक्षा होती रही और उसके बाद वैश्विक नेताओं को अहसास हुआ कि यह खिलाफत के लिए एक बेहतर रणनीतिक आधार बन सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+