आतंक समर्थक विदेशी तत्वों के सबूत साझा करेगा पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित के हवाले से लिखा है, "पाकिस्तान को अस्थिर करने के मकसद से हमारे कबाइली इलाकों में आतंकियों की मदद करने वाले कुछ पाकिस्तान विरोधी विदेशी तत्वों के खिलाफ हमने सबूत जुटाए हैं। हम इस सबूत को संबंधित देशों के साथ और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा करेंगे।"
बासित ने कहा कि यदि विदेशी संलिप्तता के बारे में अकाट्य सबूत पाए गए हैं तो उन्हें संबंधित देशों के साथ साझा किया जाएगा। लेकिन उन्होंने उन संबंधित देशों का नाम नहीं बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications