'हमने हसीना को जहर देने कोशिश नहीं की थी'
उधर, हसीना के स्वास्थ्य सलाहकार सैयद मुदस्सर अली ने इस आरोप को फिर दोहराया है। इससे एक सप्ताह पहले ही बांग्लादेशी संसद में उप नेता सैयदा साजिदा चौधरी ने आरोप लगाया था कि हसीना को जहर देने की कोशिश की कई थी।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. ए. मतीन और मैनुल हसन ने शनिवार को इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में 2007-08 में सैन्य समर्थित सरकार के कार्यकाल के दौरान मतीन गृह और हसन कानूनी मामलों के सलाहकार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications