ट्रक ने तांगे को मारी टक्कर, 5 की मौत

जिले के कैराना थाना प्रभारी डी. के. चतुर्वेदी ने बताया कि हादसा कैराना कस्बे से पहले एक मदरसे के निकट हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने तांगे को पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण तांगे में सवार तीन बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। तांगे में कुल सात लोग सवार थे।
चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मारे गए लोग कैराना के ही रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications