संदिग्ध नक्सल समर्थक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार केंद्रीय व राज्य स्तरीय सुरक्षा बलों ने इलाके में गश्त के दौरान झिटका के जंगली इलाके से लाल मोहन मुरमू को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल सरकार ने लालगढ़ और पश्चिम मिदनापुर जिले के आसपास के इलाकों से नक्सलियों को निकाल बाहर करने के लिए एक व्यापक सुरक्षा अभियान चला रखा है।
विद्रोहियों द्वारा कब्जाए गए सभी इलाकों को अपने नियंत्रण में लेने के बाद सुरक्षा बलों ने अब यहां के जंगली व ग्रामीण इलाकों में तलाशी अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications