आने वाले दिनों में गर्म व उमस भरा होगा राजधानी का मौसम
मौसम विभाग के एक अधिकारी के कहा, "आसमान साफ रहेगा लेकिन इसकी संभावना है कि शाम को बादल छा जाए।"
अधिकारी ने कहा, "दिन में बारिश की संभावना नहीं है जिस कारण मौसम गर्म और उमस भरा होगा।"
रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
आद्र्रता उच्च रहने और इसके अधिकतम 87 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications