फिलीपींस: चर्च के बाहर धमाका, 4 मरे
मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी शहर कोटाबाटो सिटी में रविवार को हुए एक विस्फोट में चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए। यह धमाका कैथोलिक कैथीड्रल चर्च के बाहर उस समय हुआ जब लोग प्रार्थना सभा के बाद चर्च से बाहर निकल रहे थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस प्रमुख अलेक्जेंडर साराबिया ने बताया कि यह विस्फोट एक गिरजाघर के बाहर हुआ।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में दो सैनिक और दो नागरिक मारे गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस धमाके के पीछे मुस्लिम चरंपथियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications