'मिसाइल सुरक्षा प्रणाली योजना को रद्द कर देगा अमेरिका'
मास्को, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी संसद के स्पीकर सर्गेई मिरोनोव ने आशा जताई है कि पोलैंड और चेक गणराज्य में अमेरिका मिसाइल सुरक्षा प्रणाली लगाने की अपनी योजना को रद्द कर सकता है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक मिनोरोव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका इस खतरनाक कदम को नहीं उठाएगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिसाइल सुरक्षा प्रणाली पर बहुत कम रुचि दिखाई है और इससे उनकी बात को बल मिलता है।
गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल के दौरान इस प्रणाली को स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इसका रूस खुलकर विरोध करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications