ईरान से ज्यादा चिंताजनक है उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम: मेदवेदेव
मास्को, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव का कहना है कि ईरान की तुलना में उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम कहीं ज्यादा चिंताजनक है और दोनों देशों के परमाणु मुद्दों में अंतर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेदवेदेव ने शनिवार को कहा, "मेरा मानना है कि ईरान और उत्तर कोरिया के हालात भिन्न हैं। हम दोनों के परमाणु कार्यक्रम को नजदीक से देख रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हम उत्तर कोरिया के हालात को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उसने व्यवहारिक रूप से दुनिया के साथ अपना संपर्क काट रखा है कि जबकि ईरान का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ संवाद कायम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications