ईरान में सत्ता संघर्ष नहीं: रफसंजानी

तेहरान, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी ने इस बात से इंकार किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली की वजह से उपजा राजनीतिक संकट उनके मुल्क में किसी प्रकार का सत्ता संघर्ष था।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 12 जून को हुए चुनाव पर शनिवार को पहली बार प्रतिक्रिया दते हुए रफसंजानी ने कहा कि चुनाव तंत्र के तहत हई एक प्रतियोगिता थी और इसे सत्ता संघर्ष या फिर तंत्र के खामी के रूप में नहीं देखना चाहिए।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में रफसंजानी ने मीर हुसैन मोसावी का समर्थन किया था। हालांकि महमूद अहमदीनेजाद इस चुनाव में विजयी हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+