लालू बने मांसाहारी, खाएंगे मछली

Lalu Yadav
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से मांसाहार अपनाने का फैसला किया है। वैसे लालू के इस फैसले के पीछे रेल मंत्री ममता बनर्जी का मछली प्रेम भी शामिल है। तभी तो लालू ने कहा कि मांसाहार में उन्हें मछली सबसे स्वादिष्ट लगती है और वह इसे फिर से खाना शुरु करेंगे।

अब इसे लालू का मछली प्रेम कहें या अपनी रेल ममता के हाथ में चले जाने का दुख। वैसे लालू के अनुसार वह ऐसा भोले बाबा के आदेश से कर रहे हैं। इसका खुलासा लालू प्रसाद ने खुद शनिवार को पटना में पत्रकारों के समक्ष किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व 1997 में चारा घोटाले के आरोप में जब वे जेल गए थे तो भगवान भोले बाबा ने उनसे शाकाहारी होने की बात कही थी तब वे भोले बाबा का आदेश मानते हुए शाकाहारी होकर तपस्या कर रहे थे।

परंतु एक बार फिर भोले बाबा ने उनसे मांसाहार अपना लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाबा ने उनसे कहा कि अब बहुत दिन तपस्या कर ली इस कारण अब मांसाहारी हो जाओ। लालू ने कहा कि अब भोले बाबा के आदेश पर वे पुन: मांसाहारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मांसाहार में उन्हें मछली सबसे स्वादिष्ट लगती है। वैसे भी अब रेलमंत्री मछली प्रेमी हैं तो मछली खाना प्रारंभ करना ही होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+