लिबराहन ने आडवाणी को बेकसूर बताया

Lk Advani
नई दिल्ली। 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस पर 17 साल के लंबे इंतेज़ार के बाद आई लिबरहान आयोग की रिपोर्ट में पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को बेकसूर बताया गया है। लिबरहान आयोग के पूर्व वकील अनुपम गुप्ता ने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को जस्टिस एम.एस. लिबरहान की 'कमजोर नस' बताया है।

एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में गुप्ता ने कहा है कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिले हैं कि आडवाणी उन लोगों में शामिल नहीं हैं जिन्हें आयोग ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले में दोषी पाया है। जबकि रिपोर्ट में संघ परिवार के अन्य बड़े नेताओं को व्यक्तिगत रूप से दोषी पाया गया है।

गुप्ता ने कहा कि " आडवाणी लिबरहान की कमजोर नस हैं इसलिए वह आडवाणी को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले से मुक्त करना चाहते थे।
गुप्ता के अनुसार जस्टिस लिबरहान की रिपोर्ट की असली परीक्षा मस्जिद विध्वंस मामले में आडवाणी की भूमिका और उनकी जिम्मेदारी के बारे में उनके विश्लेषण से होगी।

बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में जस्टिस लिबरहान आयोग ने अपनी स्थापना के 17 साल बाद इसी हफ्ते सरकार को रिपोर्ट सौंपी है। गौरतलब है कि आडवाणी के बारे में जस्टिस एम.एस. लिबरहान के रवैये को लेकर मतभेद के कारण दो साल पहले गुप्ता ने आयोग से नाता तोड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+