डिज्नी वर्ल्ड में आया रोबोट ओबामा
वाशिंगटन।
फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड में अब अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा का रोबोट भी नजर आएगा। ओबामा ने खुद अपने नाम के रोबोट संस्करण का शुक्रवार को उद्घाटन किया किया। मियामी हेराल्ड की वेबसाइट के अनुसार इस समारोह में लगभग 1,000 लोगों ने भाग लिया। id="toptextpromo">ओबामा
ने न केवल रोबोट का उद्घाटन किया बल्कि खुद इस अवसर पर रोबोट ओबामा द्वारा की गई संक्षिप्त टिप्पणी को रिकार्ड किया। डिज्नी अधिकारियों ने रोबोट ओबामा के कपड़ों, बालों और हाव-भाव को यथासंभव सटीक रखने के लिए व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ काम किया है। वर्ष 1971 में खुले पार्क में राष्ट्रपति हाल मूल प्रदर्शनी स्थलों में से एक है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications