बिहार में स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण
सीवान के पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिन्हा ने शनिवार को बताया कि स्वर्ण व्यवसायी पारसनाथ स्वर्णकार का पुत्र 30 वर्षीय गुड्डू स्वर्णकार कसौंदी गांव से एक समारोह में शामिल होकर घर नौतन लौट रहे थे तभी रास्ते से उनका अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। अपहरण की सूचना गुड्डू स्वर्णकार के मोबाइल से ही उनके परिजनों को अज्ञात लोगों ने दी।
उन्होंने बताया कि गुड्ड के परिजनों के मुताबिक अब तक अपहर्ताओं द्वारा किसी प्रकार की फिरौती की मांग नहीं की गई है। पारसनाथ स्वर्णकार का नौतन बाजार तथा कसौंदी दोनों जगह पर स्वर्ण आभूषणों की दुकान है।
उधर, गुड्डू के भाई सुरेन्द्र स्वर्णकार द्वारा नौतन थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications