उत्तर कोरिया ने 3 और मिसाइलें दागी (लीड-1)

सियोल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से तीन और मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। महज एक दिन पहले ही उसने कम दूरी की चार मिसाइलें दागीं थीं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी सूत्रों के हवाले से दक्षिण कोरियाई मीडिया ने शनिवार सुबह यह खबर दी कि दोनों मिसाइलों की मारक क्षमता 500 किलोमीटर है।

दोनों मिसाइलों का प्रक्षेपण वोनसैन शहर के बंदरगाह के निकट किया गया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की है।

इससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया ने चार मिसाइलें दागीं थी जिनकी मारक क्षमता 120 से 160 किलोमीटर के बीच बताई गई थी।

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को किए गए परीक्षणों को उत्तर कोरियाई सैन्य इकाई के नियमित अभ्यास के रूप में देखा गया था लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की वजह से जारी तनाव के मद्देनजर इन परीक्षणों के उसकी सैन्य ताकत के प्रदर्शन होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

जापान सरकार ने शनिवार सुबह बयान जारी कर उत्तर कोरिया के इस कदम की आलोचना की है। मुख्य कैबिनेट सचिव ताकेओ क्वोमुरा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रक्षेपण पड़ोसी देशों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के विरुद्ध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+