दिल्ली में उमस भरा होगा सप्ताहांत
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को इस सप्ताहांत भारी उमस से दो-चार होना पड़ सकता है लेकिन इस बीच हल्की बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 79 से 51 प्रतिशत के बीच बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
सफदरजंग मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश और बूंदाबादी की संभावना है।"
दिल्ली में मानसून 29 जून को पहुंचा था। अधिकारी ने कहा, "अभी तक वर्षा प्रणाली उचित ढंग से बन नहीं पाई है। ऐसे में बारिश के बारे में अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications