अमेरिकी सेना को आकाशीय सीमा के इस्तेमाल की इजाजत देगा रूस
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'न्यूयार्क टाइम्स' अखबार के हवाले से खबर दी है कि इस बारे में घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सोमवार और मंगलवार को होने वाली रूस यात्रा के दौरान की जाएगी।
अखबार ने रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी अमेरिकी अभियान के तहत अब तक रूस अपने क्षेत्र से अमेरिकी सेना को सिर्फ रेल परिवहन की इजाजत देता था।
पदभार ग्रहण के बाद से ओबामा ने अफगानिस्तान में संघर्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना है और वहां हजारों अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications