पंजाब में 4 नाइजीरियाई मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार
जिला पुलिस प्रमुख जितेंद्र सिंह औलख के मुताबिक सेक्टर 70 से अलेक्जेंडर, पॉल, एलेक्स और ओकायो साबिओ को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि कुछ विदेशी छात्र मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त हैं। पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications