पाकिस्तानी सेना ने स्वात में नया कमांडर नियुक्त किया
इस्लामाबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने स्वात घाटी में तालिबान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व करने के लिए मेजर जनरल अशफाक नदीम को नया कमांडर नियुक्त किया है।
सेना की ओर से कहा गया है कि वर्तमान कमांडर मेजर जनरल इजाज अवान का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
हाल में मेजर जनरल के रूप में पदोन्नत किए गए जनरल नदीम उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में स्वात अभियान की बागडोर संभालेंगे।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा है कि सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी ने जनरल नदीम की नियुक्ति का अनुमोदन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications