कंधमाल में 2 हफ्ते और तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल
केंद्र सरकार ने बुधवार को कंधमाल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चार कंपनियों को हटा लिया था।
पटनायक ने गुरुवार को मांग की थी कि अर्धसैनिक बलों की कंधमाल में फिर से तैनाती की जाए। इसके अगले ही दिन केंद्र ने राज्य सरकार को सूचित किया कि अर्धसैनिक बल दो सप्ताह तक और कंधमाल में तैनात रहेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक अरुण सारंगी ने आईएएनएस को बताया, "अर्धसनिक बल 13 जुलाई तक तैनात रहेंगे।"
कंधमाल में सांप्रदयिक हिंसा भड़कने के बाद सीआरपीएफ के लगभग 4,000 कर्मियों को तैनात किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 38 लोग मारे गए थे और 25,000 से अधिक ईसाई बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications