नर्सिग की छात्रा ने विधायक पर लगाया बलात्कार का आरोप
तीन छात्रों एवं अपने माता-पिता के साथ छात्रा ने गृहमंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी से कोववुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. वी. रामाराव के खिलाफ शिकायत की।
मंत्री ने कहा, "छात्रा के साथ छात्रावास में रहने वाली तीन अन्य छात्राओं ने इस बारे में गवाही दी है। मैंने छात्रा से कहा है कि उसने मुझसे जो कुछ कहा है वे सारी बातें अपराध जांच ब्यूरो (सीआईडी) के सामने कहें।"
पिछले सप्ताह सीआईडी को यह मामला सौंपा गया था। गृह मंत्री ने छात्रा से सीआईडी के सामने उपस्थित होने और बयान दर्ज कराने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications