मुठभेड़ में बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी घायल (लीड-1)
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर, भिण्ड और दतिया में सक्रिय बदमाश आकाश त्रिपाठी के मुरार थाना क्षेत्र में होने की खबर मिली। पुलिस ने आकाश को मोहनपुर तिराहे के करीब घेरा तो उसने अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आकाश ढेर हो गया, लेकिन उसके दो साथी भागने में सफल हो गए।
ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह चौहान ने आईएएनएस को बताया है कि इस मुठभेड़ में सहायक उपनिरीक्षक सुशील शर्मा भी घायल हुए हैं। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है। शर्मा का जया रोग्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications