उत्तर कोरिया ने 2 और मिसाइलें दागीं (लीड-1)
सियोल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने दो और मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। इससे एक दिन पहले ही उसने कम दूरी की चार मिसाइलें दागीं थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी सूत्रों के हवाले से दक्षिण कोरियाई मीडिया ने शनिवार सुबह यह खबर दी कि दोनों मिसाइलों की मारक क्षमता 500 किलोमीटर है।
दोनों मिसाइलों का प्रक्षेपण वोनसैन शहर के बंदरगाह के निकट किया गया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है गुरुवार को उत्तर कोरिया ने चार मिसाइलें दागीं थी जिनकी मारक क्षमता 120 से 160 किलोमीटर के बीच बताई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications