हिमाचल के बागवानी मंत्री की शीला दीक्षित से मुलाकात
दीक्षित ने बरागटा को बताया कि पहाड़ी राज्यों के फल उत्पादकों को एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मण्डी आजादपुर में पेश आ रही मुश्किलों को सुलझाने के लिए इस महीने के अंतिम सप्ताह में दिल्ली सरकार एक उच्चाधिकारी प्राप्त बैठक का आयोजन करेंगी। इस बैठक में दिल्ली के उच्चाधिकारी, फल उत्पादक, आजादपुर मण्डी के प्रतिनिधि, फल उत्पादक राज्यों के बागवानी मंत्री, बागवानी सचिव तथा अन्य सभी सम्बद्घ पक्षों को आमंत्रित करके हर पहलू पर उनके विस्तृत विचार आमंत्रित करके वषरें से लम्बित समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।
बरागटा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को आजादपुर सब्जी मण्डी में आढ़तियों द्वारा बागवानों से अवैध तरीके से 8 प्रतिशत कमीशन काटे जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फल उत्पादकों को सब्जी मण्डी में आवास तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये कमीशन अदा करने के बावजूद फल उत्पादकों को न्यूनतम सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। बागवानी मंत्री ने बताया कि जहां देश की फल मण्डियों में कमीशन खरीददार से वसूला जाता है वहीं मॉडल ए़ पी.एम़ सी़ एक्ट पास हो जाने के बावजूद आजादपुर मण्डी में यह कमीशन फल उत्पादकों को अदा करना पड़ता है। उन्होंने आजादपुर मण्डी में मॉडल ए़ पी़ एम़ सी़ एक्ट को तत्काल लागू किए जाने की मांग करते हुए अन्य विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान करने का अनुरोध किया।
बरागटा ने दिल्ली अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर एच़ पी़ एम़ सी़ जूस बिक्री केन्द्र खोलने के लिए उचित स्थल उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया ताकि दिल्ली वासियों को सेब का जूस एवं अन्य पोषक उत्पादन उपलब्ध करवाए जा सकें। दिल्ली की मुख्यमंत्री लम्बित मांगों के सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications