नक्सलियों ने बिहार में 2 बसों का अपहरण किया
पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने डुमरिया के समीप दो निजी वाहनों को रोका और यात्रियों से उतरने को कहा, यात्रियों के उतरने के बाद उन्होंने बसों का अपहरण कर लिया।
नक्सली दोनों वाहनों को समीप के एक जंगली इलाके की ओर ले गए जो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है।
पुलिस ने बसों की खोज के लिए एक तलाशी अभियान आरंभ किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications