गवर्नर पद से इस्तीफा देंगी सारा पालिन (लीड-1)
अलास्का के वासिला स्थित अपने घर पर सारा ने एक टेलीविजन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 26 जुलाई को उप गवर्नर सीन पार्नेल को गवर्नर पद की जिम्मेदारी सौंप देंगी और सरकार से बाहर रह कर सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन का प्रयास करेंगी।
उनके इस कदम से देश के राजनीतिक विश्लेषकों को झटका लगा है और इस कदम के पीछे के कारणों तथा उनके राजनीतिक भविष्य के बारे में सवाल उठने लगे हैं।
अपने पति, पांच बच्चों और मंत्रिमंडल के सदस्यों से घिरी सारा ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा कि वह वर्ष 2010 का गवर्नर का चुनाव नहीं लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सोचती हैं कि अपना कार्यकाल पूरा करने से बेहतर है कि सत्ता पार्नेल को सौंप दी जाए।
एक ग्लैमरस राजनेता के रूप में पहचान रखने वाली सारा रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय हैं और इसी आधार पर उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications