सड़क हादसे में 4 पर्यटकों की मौत, 3 गंभीर
मिली जानकारी के मुताबिक इनोवा कार से सात लोग इंदौर से पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। शनिवार की सुबह यह कार होशंगाबाद जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शोभापुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में इनोवा में सवार चार व्यक्ति हर्षदेव शर्मा, कृष्ण सिंह बिष्ट, प्रशान्त और चन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सोहागपुर थाने के प्रभारी टी. सप्रे ने आईएएनएस को बताया है कि टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई थी और चालक मौके से फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications