पीड़िता ने स्पष्ट कहा कि शाइनी ने उसके साथ बलात्कार किया : एनसीडब्ल्यू
व्यास ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने मुंबई में पीड़िता से बात की थी। उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि उसके साथ बलात्कार किया गया।"
यह याद दिलाए जाने पर कि शाइनी ने कहा है कि उन्होंने नौकरानी की सहमति से उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए थे, इस पर व्यास ने कहा, "चिकित्सकीय रिपोर्ट और डीएनए रिपोर्ट में भी यह साबित हो चुका है कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया। फिर भी इस बारे में मैं कुछ इसलिए नहीं कह सकती, क्योंकि मामला अदालत में है।"
अभिनेता शाइनी आहूजा ने शुक्रवार को अदालत में कहा था कि उन्होंने अपनी नौकरानी की सहमति से उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए थे। उन्होंने कहा था कि बलात्कार का आरोप उनसे पैसा ऐंठने के लिए रचा गया एक षड़यंत्र है।
इस मामले में एनसीडब्ल्यू का एक दल मुंबई गया था। दल ने पीड़िता और उसके परिजनों सहित सभी संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी। उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने घोषणा की थी कि शाइनी आहूजा बलात्कार मामला एक द्रुत गति अदालत में स्थानांतरित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications