बढ़ते अपराध के विरोध में इंदौर बंद रहा

पिछले कुछ अरसे से इंदौर में अपराध की बाढ़ सी आई हुई है और पुलिस अपराधियों पर काबू पाने में नाकाम रही है। इसी को लेकर शनिवार को शहर कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे तक शहर बंद का आव्हान किया था जो कि सफल रहा। बाजार बंद रहे, नगर वाहन सेवा ठप्प रही और कई स्कूल भी नहीं खुले।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओर्ं ने राजबाड़े पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। एक पुतला तो पुलिस ने छीन लिया जबकि कार्यकर्ताओं ने दूसरे में आग लगा दी। पुतला दहन करने वाले कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमा झपटी भी हुई और पुलिस को कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजना पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+