राजधानी में अपराध घटे, दिल्ली पुलिस का दावा

अपने अर्धवार्षिक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली पुलिस के आयुक्त वाई. एस. डडवाल ने कहा, "राजधानी में जघन्य अपराधों की संख्या में 7.46 प्रतिशत और गैर-जघन्य अपराधों की संख्या में तीन फीसदी की कमी आई है।"

उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 30 जून के बीच 968 जघन्य अपराध दर्ज किए गए जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी संख्या 1046 थी।

इस अवधि में हत्या के 251 मामले दर्ज हुए जबकि पिछले साल की पहली छमाही में यह संख्या 266 थी। इस दौरान राजधानी में बलात्कार की 226 घटनाएं हुईं जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह संख्या 259 थी।

इस दौरान 23,365 गैर जघन्य अपराध हुए जबकि पिछले साल 30 जून तक इसकी संख्या 24,089 थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+