लापता विधायक लौटा, इस्तीफा वापस लिया

रमेश राउत कटक जिले के अठगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। वह पिछली 20 जून को विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अमट को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद से लापता थे।

राउत ने यहां अमट से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कुछ लोग उन पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाए हुए थे।

वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में 39 वर्षीय राउत बीजू जनता दल (बीजद) के समर्थन से चुनाव जीत कर आए थे।

बीजद उम्मीदवार रनेंद्र प्रताप स्वाइन का नामांकन खारिज होने के बाद बीजद ने राउत का समर्थन किया था। स्वाइन राज्यमंत्री रहने के साथ ही चार बार विधायक रह चुके हैं।

राउत ने 20 जून को कहा था कि वह अपना इस्तीफा दे रहे हैं जिससे कि स्वाइन चुनाव जीत सके हैं। राउत के लापता होने की बात तब सामने आई जब मीडिया के लोगों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने राउत को एक नोटिस भेजा जिसमें कहा गया था कि वह छह जुलाई से पूर्व उपस्थित होकर इस बात का खुलासा करें कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है अथवा दबाव में।

राउत के पिता भास्कर राउत ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत की थी कि उनका पुत्र लापता है।

विधानसभा अध्यक्ष अमट ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर राउत की बात सुनी है और वे इस घटना की पड़ताल करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+