मुंबई की सुरक्षा में 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव
आईएमसी के मुख्य सलाहकार पी. एन. मोगरे ने कहा, "पांच अरब रुपये की प्रस्तावित परियोजना के बारे में एक प्राथमिक रिपोर्ट पहले ही तैयार कर मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को सौंपी जा चुकी है।"
मोगरे ने आईएएनएस से कहा, "इस परियोजना से मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हैं और उन्होंने इस पर तेजी किस काम करने की बात कही है। हमें आशा है कि मानसून के बाद इस परियोजना को हरी झंडी मिल जाएगी।"
इसमें कहा गया है कि महानगर की 2250 किलोमीटर लंबी सड़कों पर पांच हजार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे जबकि 45 हजार कैमरों को चरणबद्ध तरीके से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों पर लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications