गाजियाबाद में ट्रेन और मालगाड़ी की भिडं़त में 12 घायल
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रात 12.20 बजे अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन विवेकानंद नगर के सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज को आसपास के स्थानों पर सुना गया।
मालगाड़ी का गार्ड राजेंद्र कुमार और पैसेंजर ट्रेन का चालक चंदगीराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनको कवि नगर के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
अन्य घायलों को एम.जी.अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच आरंभ की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications