पुल से गुजर रही बस रेल पटरी पर गिरी, 7 लोगों की मौत (लीड-1)
यह दुर्घटना शाम को लगभग चार बजे घटी। यात्री बस बंकिम सेतु से लगभग 50 फुट नीचे रेल पटरी पर जा गिरी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बचाव कार्य जारी है। अनुमान है कि इस दुर्घटना में कम से कम छह से सात लोगों की मौत हो गई है और अन्य पांच या उससे अधिक लोग घायल हो गए हैं।"
पुलिस और रेलवे के चिकित्सकों का दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।
पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी समीर गोस्वामी ने कहा, "बस प्लेटफार्म नंबर 11 व 12 के बीच गिरी है। हमने प्लेटफार्म नंबर 10 से 23 तक की सेवाएं स्थगित कर दी हैं। लेकिन स्थानीय रेल गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं।"
गोस्वामी ने कहा, "उन प्लेटफार्मो पर सेवाएं इसलिए रोक दी गई हैं, क्योंकि दुर्घटना के बाद विद्युत आपूर्ति काट दी गई है।"
दुर्घटना के कारण लंबी दूरी की कई रेल गाड़ियां रुक गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications