कमलनाथ महान सौदेबाज लेकिन उदारीकरण के विरोधी : मेंडलसन

भारत में मई में नई सरकार के गठन के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में मेंडलसन ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ के व्यापार कमिश्नर के रूप में उनका मुख्य एजेंडा भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से विश्व व्यापार वार्ता में सौदेबाजी करना है।

मेंडलसन ने कहा,"भारत के मामले में यह हमेशा आसान नहीं होता। मैं अपने भारतीय समकक्ष कमलनाथ के साथ इस मामले पर लगातार संघर्ष करता रहा।"

पिछले वर्ष लंबे समय तक चलने के बाद बिना निष्कर्ष के समाप्त हुई विश्व व्यापार वार्ता के दौरान मेंडलसन और कमलनाथ का वाक्युद्ध मीडिया की सुर्खियों में था।

लेबर पार्टी के भारतीय मित्रों के समूह द्वारा शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक बैठक में मेंडलसन ने कहा,"अन्य बातों के अलावा वह एक महान सौदेबाज हैं।"

उन्होंने कहा,"अपने देश की ओर से वह एक महान सौदेबाज हैं और उदारीकरण से भारत को लाभ होगा, इस बारे में उनसे तर्क में जीतना हमेशा आसान नहीं होता।"

कमलनाथ को नए मंत्रिमंडल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है, जबकि पूर्व सरकार में विदेश राज्यमंत्री रहे आनंद शर्मा को वाणिज्य और उद्योग मंत्री नियुक्त किया गया है।

मेंडलसन ने भारत और ब्रिटेन के संबंधों में योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को भारत के लेबर दोस्तों की ओर से फिनर ब्रुकवे पदक प्रदान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+