बाढ़ के कारण दक्षिणी चीन में 150,000 लोगों का पलायन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि रोंगियांग नदी में आई भयानक बाढ़ के तीन दिनों बाद गुआंक्सी इलाके में 47,000 से अधिक लोग अपने घर-बार छोड़ कहीं अन्यत्र चले गए। बाढ़ के कारण लोगों के घर नष्ट हो गए है और फसलें डूब गई हैं।
गुआंक्सी के कामा जलाशय के भर जाने और बांध के टूट जाने के कारण उस इलाके में रह रहे 7,000 अन्य रहवासी भी इलाके को छोड़ कर चले गए हैं। अर्ध सरकारी चाइना न्यूज सर्विस ने खबर दी है कि पानी के बहाव के कारण बांध की दीवार का निचला हिस्सा शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया और इस कारण पूरे बांध के लिए खतरा पैदा हो गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इसके पहले खबर दी थी कि जियांक्सी प्रांत में दो लोगों की मौत हो गई और 100,000 से अधिक लोग घर-बार छोड़ने को मजबूर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications