अफगानिस्तान में 32 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जिरॉक जिले में सुरक्षा बलों के एक मुख्यालय के समीप विस्फोटकों से लदी एक कार को आतंकवादियों द्वारा सुबह 6.30 बजे उड़ाने की घटना में एक विदेशी सैनिक की मौत हुई।
प्रांतीय गवर्नर हमीदुल्लाह जवाक ने बताया कि हमले में एक अफगान सैनिक भी घायल हुआ।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
अफगानिस्तान में इस वर्ष हिंसा की घटनाओं में 160 से अधिक विदेशी सैनिकों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications