टोनी ब्लेयर ने सार्वजनिक रूप से मैंडल्सन को धन्यवाद दिया

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने शुक्रवार को अपने अनन्य करीबी लार्ड पीटर मैंडल्सन को सार्वजनिक तौर पर धन्यवाद दिया। मैंडल्सन ने ब्लेयर की लेबर पार्टी की जीत सुनिश्चत कराने और उन्हें लगातार दो बार सत्ता में काबिज कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ब्लेयर और मैंडल्सन, लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया नामक एक संस्था द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित थे। इस समारोह में ब्लेयर को फ्रेनर ब्रोकवे पदक प्रदान किया गया। ब्लेयर को यह पदक ब्रिटेन-भारत संबंधों में दिए गए उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

मैंडल्सन ने वर्ष 1997 में लेबर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्होंने गार्डन ब्राउन के बदले ब्लेयर को प्रधानमंत्री बनाए जाने का पुरजोर समर्थन किया था। बाद में ब्लेयर ने मैंडल्सन को अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।

अपने दूसरे कार्यकाल में ब्लेयर ने मैंडल्सन का यूरोपीय संघ में व्यापार आयुक्त के पद के लिए समर्थन किया था। इस पद पर रहते हुए मैंडल्सन को काफी प्रशंसा मिली थी।

बैंकिंग, राजनीति और व्यापार जगत से जुड़े भारतीय व ब्रिटिश दर्शकों के सामने मैंडल्सन के हाथों पदक स्वीकार करते हुए ब्लेयर ने कहा कि उनके पास मैंडल्सन के लिए धन्यवाद का एक विशेष शब्द है।

ब्लेयर ने मैंडल्सन से कहा, "यह सच है कि मैंने आपके लिए बहुत कुछ किया, लेकिन आपने मेरे लिए इससे भी कहीं ज्यादा किया।"

ब्लेयर ने कहा, "मुझे यह सब सार्वजनिक रूप से कहने का कभी मौका नहीं मिल पाया। वर्षो से मैंडल्सन मेरे अभिन्न मित्र हैं। वह एक प्रतिभावान व्यक्ति, एक उल्लेखनीय व्यक्ति और एक बहुत योग्य सार्वजनिक सेवक हैं।"

इस पर मैंडल्सन ने कहा, "उन्होंने (ब्लेयर) मुझसे कहा कि व्यापार का काम आपके लिए बिल्कुल ठीक है क्योंकि इसके जरिए आप पूरी दुनिया तक पहुंच सकते हैं। इसके जरिए आप भारत जैसे देशों के बारे जानने-समझने जा रहे हैं, जो कि दुनिया के आर्थिक नक्शे को बदलने जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+