लालू प्रसाद पुन: मांसाहारी बने
इसका खुलासा लालू प्रसाद ने खुद शनिवार को पटना में पत्रकारों के समक्ष किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व 1997 में चारा घोटाले के आरोप में जब वे जेल गए थे तो भगवान भोले बाबा ने उनसे शाकाहारी होने की बात कही थी तब वे भोले बाबा का आदेश मानते हुए शाकाहारी होकर तपस्या कर रहे थे।
परंतु एक बार फिर भोले बाबा ने उनसे मांसाहार अपना लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाबा ने उनसे कहा कि अब बहुत दिन तपस्या कर ली इस कारण अब मांसाहारी हो जाओ। लालू ने कहा कि अब भोले बाबा के आदेश पर वे पुन: मांसाहारी हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि मांसाहार में उन्हें मछली सबसे स्वादिष्ट लगती है। वैसे भी अब रेलमंत्री मछली प्रेमी हैं तो मछली खाना प्रारंभ करना ही होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications