हंगामे से ठप हुई न्यूयार्क सीनेट
इनमें एक सीनेट सदस्य पर भ्रष्टाचार का तो दूसरे पर अपनी महिला मित्र के चेहरे पर शराब के टूटे गिलास से हमले का आरोप लगा है।
न्यूयार्क के गवर्नर डेविड पैटरसन के सीनेट सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस और साप्ताहिक अवकाश के दिन भी छुट्टी न देने और वेतन भुगतान रोकने की धमकी भी 26 दिनों से चल रहे गतिरोध को तोड़ने में नाकाम रही। शुक्रवार को बंद दरवाजे के भीतर दो घंटे तक चली वार्ता भी रिपब्लिकन बहुमत वाले सदन में किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रही।
महिला मित्र कार्ला गिराल्डो पर हमला करने के आरोपी सीनेट सदस्य हीरम मोन्सरेट के मामले पर सीनेट 31-31 मतों से विभाजित है।
एक अन्य सीनेटर प्रेडो एस्पाडा पर स्वयं के एक गैर-लाभ स्वास्थ्य क्लिनिक के कर्मचारियों से कार्य अवधि के दौरान प्रचार करवाने का आरोप है, जो राज्य कर कानून का उल्लंघन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications