लालू ने समलैंगिकता को समाज के लिए खतरा बताया
पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू प्रसाद ने बेबाक अंदाज में समलैंगिकता की वैधानिकता प्रदान करने पर बोलते हुए कहा कि इससे समाज और देश पर कुप्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति को अपनाना कहीं से भी उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे संसद में तो इस मामले को उठाएंगे ही परंतु केन्द्र सरकार को भी दिल्ली उच्च न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में गुहार लगानी चाहिए, जिससे इसे रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरूवार को एक फैसले में वयस्कों के बीच सहमति से समलैंगिक संबंधों को अपराध के दायरे से बाहर माना है। न्यायालय ने 149 वर्ष पुराने कानून के उन प्रावधानों को बुनियादी अधिकारों के खिलाफ बताया है, जिनके तहत समलैंगिक संबंध अपराध की श्रेणी में आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications