सैन्य अभियान कबायलियों के खिलाफ नहीं : मलिक
मलिक ने कहा कि आतंकवाद की बुराई को उखाड़ फेंकने के लिए संघीय और राज्य सरकारों के बीच सहयोग की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकवादी दक्षिणी वजीरिस्तान से पंजाब प्रांत में प्रवेश कर सकते हैं।
मलिक ने कहा कि सरकार ने देश के लोगों के जान-माल की हिफाजत के लिए सुरक्षा बढ़ाई है। देश से आतंकवाद के खात्मे के सरकार के निश्चय को आतंकवादियों के आत्मघाती हमले डिगा नहीं सकते।
मंत्री ने दक्षिणी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तालिबानी सरगना मौलाना फजलुल्लाह के गंभीर रूप से घायल होने की भी पुष्टि की।
एक अन्य घटनाक्रम में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक कियानी ने महसूद के खिलाफ जारी अभियान राह-ए निजात में तेजी लाने के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मंत्रणा कर रणनीति को अंतिम रूप दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications