पुलिस हिरासत में मौत का मामला गरमाया, 2 थाना प्रभारी निलंबित

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने शनिवार को बताया कि ढाका के थाना प्रभारी हिमांशु कुमार तथा पताही के थाना प्रभारी रामसेवक प्रसाद यादव को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 25 जून को पताही के एक पेट्रोल पंप लूट कांड के आरोपी मोहम्मद सेराज अंसारी को पताही तथा ढाका थाना के संयुक्त छापामारी अभियान में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान ही सेराज की तबियत अचानक बिगड़ गई तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कुमार के मुताबिक मौत के बाद लोगों ने ढाका थाना में जमकर पथराव तथा तथा प्रदर्शन किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ छह चक्र गोलियां चलाई।

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस हिरासत में सेराज की जमकर पिटाई की गई हुई जिससे उसकी मौत हो गई। ढाका में अभी भी तनाव बना हुआ है।

इधर, राज्य सरकार ने भी पुलिस महानिदेशक को पूरे घटनाक्रम की जांच करने का आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+