उत्तर कोरिया ने 5 और मिसाइलों का परीक्षण किया : रिपोर्ट (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योन्हेप ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मिसाइलें स्पष्टतया स्कड रॉकेट जापान सागर पर दागे गए।

दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "यह उकसावे वाला कदम है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों- 1695, 1718 और 1874 का उल्लंघन है जो उत्तर कोरिया पर बेलिस्टिक मिसाइल से संबद्ध हर गतिविधि पर रोक लगाते हैं।"

विदेश मंत्रालय ने उत्तर कोरिया द्वारा पूर्वोत्तर एशिया में तनाव बढ़ाने पर खेद जाहिर किया है और उससे संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावोंे का पालन करने को कहा।

जापान सरकार ने बयान जारी कर उत्तर कोरिया के इस कदम की आलोचना की है। मुख्य कैबिनेट सचिव ताकेओ क्वोमुरा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रक्षेपण जापान समेत पड़ोसी देशों की सुरक्षा के विरुद्ध उकसावे वाली कार्रवाई है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के विरुद्ध है।

इससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली चार मिसाइलें दागीं थीं जिनकी मारक क्षमता 120 से 160 किलोमीटर के बीच थी।

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को किए गए परीक्षणों को उत्तर कोरियाई सैन्य इकाई के नियमित अभ्यास के रूप में देखा गया था लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की वजह से जारी तनाव के मद्देनजर इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह इन परीक्षणों के माध्यम से वह अपनी नई सैन्य ताकत का प्रदर्शन करना चाहता हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+