महिला ने पुत्री के साथ की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार नारायण पिपरा गांव निवासी जितेन्द्र राय की पत्नी संगीता देवी ने शुक्रवार की रात पांच वर्षीय पुत्री के साथ केरोसीन छिड़ककर आग ली, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
मंझौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज सुधांशु ने शनिवार को बताया कि जितेन्द्र अपनी पत्नी तथा पुत्री को बचाने के क्रम में खुद घायल भी हो गया, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र दूसरी जगह काम करता है तथा इन दिनों वह अपने घर आया हुआ था।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी चेरिया बरियारपुर थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जितेन्द्र के बाकी घर वाले फरार बताये जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें