बेटों व पत्नी की हत्या बाद युवक ने की आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को रायगढ़ जिले के समरसिंह गांव के निवासी विश्वनाथ रथिया ने 28 वर्षीय पत्नी उमा बाई और दो बेटों आठ वर्षीय देवनाथ और छह वर्षीय जैनाथ की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद 30 वर्षीय रथिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रायगढ़ राजधानी रायपुर से करीब 220 किलोमीटर दूर है। यह गांव जंगलों के बीच स्थित है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एस. एस. राज ने कहा, "प्राथमिक जांच से पता चलता है कि रथिया शराब का सेवन करता था और इस मुद्दे पर उसकी हर रोज पत्नी से लड़ाई होती थी। शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच झड़प हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications